Home देश शर्मनाक: 13 घंटे तक 8 अस्पतालों के चक्कर लगाती रही दर्द से...

शर्मनाक: 13 घंटे तक 8 अस्पतालों के चक्कर लगाती रही दर्द से तड़पती गर्भवती, एंबुलेंस में ही मौत

नोएडा में फिर से शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां इलाज नहीं मिलने से आठ माह की गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। परिजनो का आरोप है कि कई घंटों तक गर्भवती महिला को एंबुलेंस एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर दौड़ती रही, लेकिन नोएडा के सरकारी और प्राइवेट सात अस्पतालों ने एडमिट करने से इंकार कर दिया। इलाज के अभाव में एंबुलेंस में ही महिला ने दम तोड़ दिया। डीएम इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड से बुरी खबर: बकरी चराने गयी 8वीं की छात्रा पर तेंदुआ का हमला, मौत

जिस आंगन में बच्चे की किलकारी गुंजनी थी, वहां लोगों का रुदन गूंज रहा था। गाजियाबाद के खोड़ा की रहने वाली नीलम कुमारी गौतम आठ महीने की गर्भवती थीं।उनका इलाज शिवालिक हॉस्पिटल में चल रहा था। शुक्रवार को नीलम को सांस की परेशानी होने पर उसका पति घर से अस्पताल जाने के लिए सुबह 6 बजे निकला। 13 घंटे तक किसी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया।

पढिये: शबास किरण भुली: गढ़वाल की निडर और बहादुर बेटी … माँ की जान बचाने को कूद गयी उफनती नदी में

परिवार के मुताबिक, नोएडा के ईएसआई हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, शारदा हॉस्पिटल, जिम्स, वैशाली मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा फोर्टिस अस्पताल और शिवालिक हॉस्पिटल में महिला को ले जाया गया। इन सभी अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया। महिला की सांस फूल रही थी, कोविड के डर से सबने एडमिट करने से मना कर दिया। करीब 13 घंटे बीतने के बाद इलाज न मिलने पर शाम को महिला की एम्बुलेंस में ही मौत हो गई। बच्चा ने भी पेट के अंदर ही दम तोड़ दिया।

पढिये: देवभूमि उत्तराखंड आएंगे प्रवासियों के देवदूत सोनू सूद… करेंगे बद्री-केदार के दर्शन


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here