Home उत्तराखंड खुली हवा में ली साँस: उत्तराखण्ड के दो प्रवासी युवक ढाई महीने...

खुली हवा में ली साँस: उत्तराखण्ड के दो प्रवासी युवक ढाई महीने से फंसे थे मुंबई में… सोनू सूद बनके आये फ़रिश्ते

लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे प्रवासियों के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद बड़े मददगार साबित हुए। ढाई महीने से मदद का इंतजार कर रहे डीडीहाट के दो युवाओं के लिए सोनू सूद ने फ्लाइट की टिकटें बुक कराईं। देहरादून पहुंचे दोनों युवक सात दिन के क्वारंटीन के बाद अपने घर पहुंचेंगे। डीडीहाट के किरोली निवासी दीपक कन्याल और दूनाकोट निवासी ललित तिवारी मुंबई में काम करते हैं। दीपक कन्याल मरीन पोर्ट में और ललित तिवारी किसी अन्य कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन हुआ तो दोनों वहीं फंस गए। घर लौटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण दोनों ढाई माह तक कमरे में ही रहे।

पढिये: शबास किरण भुली: गढ़वाल की निडर और बहादुर बेटी … माँ की जान बचाने को कूद गयी उफनती नदी में

दीपक और ललित ने बताया कि वे जिस स्थान पर थे, वहां से मुंबई का स्लम एरिया पास ही था। वहां पर लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों से मन में खौफ पैदा हो जाता था। घर लौटने की जितनी भी कोशिशें होतीं सभी बेकार चली जातीं। उन्होंने कौथिग फाउंडेशन के जगजीवन कन्याल को अपनी समस्या बताई। इस बाबत जब जगजीवन ने सोनू सूद को बताया तो उन्होंने दो टिकटें मुंबई से देहरादून के लिए बुक करा दीं। इसके बाद दोनों शनिवार को विमान से देहरादून पहुंचे, जहां पर दोनों को सात दिन क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। दीपक और ललित ने फोन पर बताया कि ढाई माह बाद खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्हें एक बार ऐसा लगा कि वे घर नहीं लौट पाएंगे। उन्होंने अभिनेता सोनू सूद का शुक्रिया अदा किया है।

पढिये: देवभूमि उत्तराखंड आएंगे प्रवासियों के देवदूत सोनू सूद… करेंगे बद्री-केदार के दर्शन


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here