Home उत्तराखंड सड़क हादसे में एक और जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ...

सड़क हादसे में एक और जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अन्तिम संस्कार।

राज्य में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज सड़क दुर्घटना से किसी न किसी के मौत और घायल होने की खबर सुनने को मिल रही है। कुछ दिन पूर्व भी हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 29 वर्षीय महिला कैप्टन की मौत हो गई थी और अब खबर देहरादून से आ रही है जहाँ गढ़वाल राइफल्स के जवान की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले में सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक वीर जवान ने अस्पताल में अपना दम तोड दिया। मृतक जवान मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के डांडा तोल्यू, धूमाकोट के रहने वाले थे। मृतक जवान का नाम भूपेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वo बलबंत सिंह था, जो भारतीय सेना की 12 गढ़वाल रेजीमेंट में देहरादून में तैनात थे। सोमवार शाम करीब चार बजे जब जवान ड्यूटी पर जा रहे थे तो तभी गढ़ी कैंट एरिया में एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद भूपेंद्र के साथियों एवं सेना के अधिकारियों ने उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज क दौरान उन्होंने मंगलवार रात को अपना दम तोड़ दिया।

बुधवार को उनके पार्थिव शरीर काशीपुर लाया गया जहां उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपने पति का पार्थिव शरीर देखकर जवान की पत्नी बेहोश हो गयी और वही जवान के तीनो बच्चों का अपने पिता की याद मे रो रोकर बुरा हाल है। जवान की चिता को मुखाग्नि उनके भतीजे दिलबर रावत ने दी। बताया गया है दस दिन पहले ही जवान अपनी एक महीने की छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर गए थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here