Home उत्तराखंड आपदा प्रबंधन उत्तराखंड ने अगले 2 दिनों के लिए किया अलर्ट, सावधान...

आपदा प्रबंधन उत्तराखंड ने अगले 2 दिनों के लिए किया अलर्ट, सावधान रहें ये लोग

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, इस बार मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है की अगले 2 दिन यानी 48 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी पड़ने वाले हैं। और आपको बता दें की ये सारी चेतावनी मौसम विभाग ने पिछले एक हफ्ते से जारी जबरदस्त ठण्ड के बाद जारी की है। मौसम विभाग का कहना है की बारिश, बर्फबारी और शीतलहर से पूरे उत्तराखंड में बड़ी आबादी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। और क्यूंकि पहाड़ों में इक बार फिर बारिश और बर्फबारी होने वाली है जिससे ठण्ड और भी ज्यादा असहनीय हो जायेगी।

उत्तराखंड में इन दिनों हाड कंपा देने वाली ठण्ड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंडी हवाओं और लगातार पारे के गिरते जाने के कारण पहाड़ी राज्य के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। पहाड़ी जिलों के साथ साथ ही शहरी जिलों में भी कोहरे और ठण्ड ने जनता का बुरा हाल किया हुआ है। मैदानी जिलों हरिद्वार और उधमसिंहनगर में अगले 24 घंटे सबसे निचले स्तर पर रहने का अनुमान लगाया गया है| और वहीँ दूसरी और राजधानी देहरादून में भी पिछले 1 हफ्ते से सूखी ठण्ड जारी है, सुबह शाम लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रखा है।

रविवार का इन जगहों का तापमान—

  शहर               तापमान (डिग्री सेंटीग्रेट में)

  1. मसूरी              -4.0
  2. अल्मोड़ा           -4.6
  3. मुक्तेश्वर          -1.0
  4. जोशीमठ            6.0
  5. देहरादून             5.0
  6. हरिद्वार            4.0
  7. नैनीताल            4.0
  8. पंतनगर            5.0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here