Home रुद्रप्रयाग रूद्रप्रयाग: गौरीकुण्ड में मिला अज्ञात शव! खोजबीन जारी…

रूद्रप्रयाग: गौरीकुण्ड में मिला अज्ञात शव! खोजबीन जारी…

रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग में पड़ने वाले गौरीकुण्ड में एक अज्ञात शव मिला है, अज्ञात शव किसी बाबा का है, माना जा रहा है कि बाबा की मौत ठण्ड से हुई हैं, जिसकी उम्र करीब 65 वर्ष बतायी जा रही है, वही शव मिलने के बाद पुलिस पंचनामा भर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई हैं।।

पढ़ें:  रुद्रप्रयाग: सड़क खुदाई के दौरान ‘रहस्यमयी’ गुफा मिलने से मचा हड़कंप, देखने वालों की लगी भीड़

प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह करीब साढे 10 बजे गौरीकुण्ड गीताराम के डेरा के निकट जीएमवीएन में पुलिस को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची, मौके पर एक साधु का अज्ञात शव मिला, मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष आंकी जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।।

माना जा रहा है कि ठण्ड के कारण बाबा की मौत हुई है, अभी तक बाबा की शिनाख्त नही हो पायी है, पुलिस मृतक बाबा की शिनाख्त में जुट गयी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here