Home उत्तराखंड महिला दिवस पर जानिये उत्तराखंड की इस छोरी की कहानी जो बॉलीवुड...

महिला दिवस पर जानिये उत्तराखंड की इस छोरी की कहानी जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में मचा रही धूम

देवभूमि के लोग इस समय पूरी देश और दुनियां में अपनी चमक बिखेर रहे हैं, और अगर बॉलीवुड की बात की जाए तो उसका कहना ही क्या, उत्तराखंड के अनेक कलाकार इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में काम करके प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, ये तो हो रही है बॉलीवुड की बात पर अगर हम कहैं कि बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी प्रदेश की एक बेटी नाम कमा रही है तो आपको थोडा यकीन नहीं होगा पर ये हकीकत है, प्रदेश की एक बेटी इन दिनों हॉलीवुड में भी धूम मचा रही है वो हॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग के साथ साथ उसका निर्माण भी कर रही है।

हम यहाँ बात कर रहे हैं देहरादून निवासी किरन दुबे की जो अब तक सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर की जैसे अनेक टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं, पर अब इस बेटी ने बहुत बड़ी छलांग मारते हुए सीधे हॉलीवुड फिल्म में काम किया है। इस हॉलीवुड फिल्म में किरन दुबे मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी और फिल्म का नाम है “वेयर आर वी नाउ” जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं हॉलीवुड के नामी डायरेक्टर जॉन हेनरी रिचर्डसन। किरन दुबे की मां माला दुबे फिल्म की संगीत निर्देशक हैं, फिल्म में भारतीय संगीत को पेश किया है। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गयी है जो देहरादून के तमाम सुख संसाधनों को छोड़ते हुए घर से बाहर निकलती है अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए, और सफल होने के लिए उसे किन किन रास्तों से गुजरना पड़ता है।  इस फिल्म की शूटिंग देश के कई शहरों के साथ साथ विदेशों में भी की गयी है।

इससे पहले भी अभिनेत्री किरन दुबे को हॉलीवुड फिल्म कॉम्पीटीशन-2017 में बेस्ट एक्ट्रेस के इंटरनेशनल गोल्ड अवार्ड दिया जा चुका है। यह इस हॉलीवुड फिल्म यह कुल 32 वां अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार था। किरन ने उस मौके पर कहा था कि, यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है जो कि इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।