Home अजब - गजब उत्तराखंड- यहां पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, सौतेली मां ने बेटे से...

उत्तराखंड- यहां पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, सौतेली मां ने बेटे से रचाई शादी

ऊधम सिंह नगर में माँ बेटे के रिश्ते को ऐसा तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन कर ओर देखकर आप हैरत में पड़ सकते हैं मामला भी ऐसा की माँ बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक माँ ने अपने सौतेले बेटे से शादी रचा कर क्षेत्र में एक चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। मामले का पता उस वक्त चला जिस वक्त एक अधेड़ व्यक्ति ने चौकी में तहरीर देकर अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाते हुए करवाही की मांग की है।

उन्होंने तहरीर में लिखा है कि एक महिला कल्पिनिक नाम बब्ली से उनकी 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी उस वक्त उनके पास पहली पत्नी से दो लड़के थे दूसरी शादी करने के बाद से पहली पत्नी से दोनों लड़के घर छोड़ कर चले गए थे। उसी बीच उनकी दूसरी पत्नी से तीन बच्चों ने जन्म ले लिया जिसमे दो लड़की और एक लड़का है। इसके बाद इनके सौतेले बेटे का आना जाना इनके घर होने लगा।तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका सौतेले बेटे मदन के साथ उनकी पत्नी ने शादी कर ली है जब वह अपनी पत्नी को लेने गए तब उन्हें मारपीट कर भगा दिया है। उसके बात पुलिस का दरबाजा खटखटाया ओर अपने सौतेले बेटे के द्वारा उनकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ मे उन्होंने अपनी पत्नी पर घर मे रखे 20 हजार रुपये लेजाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद जांच में जुट गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here