Home उत्तराखंड उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में रुद्रप्रयाग तो 12वीं पिथौरागढ़ जिला रहा पहले...

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में रुद्रप्रयाग तो 12वीं पिथौरागढ़ जिला रहा पहले स्थान पर

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया है। हाईस्कूल में इस बार 99.09% तो इंटर में 99.56% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई। दसवीं में लड़के लड़कियों से आगे रहे। संस्थागत श्रेणी में लड़कों का रिजल्ट 99.39% व लड़कियों का 98.92% रहा। व्यक्तिगत श्रेणी में बालकों का पास प्रतिशत 95.33 व बालिकाओं का 94.14% रहा। जबकि, दसवीं में लड़कियां आगे रही। इस बार संस्थागत श्रेणी में बालकों का 99.47% व बालिकाओं का 99.72% रहा। व्यक्तिगत श्रेणी में बालकों का रिजल्ट 97.63 व बालिकाओं का 99.23% रहा।

उत्तराखंड के लिए गर्व का पल: वंदना कटारिया ओलिंपिक महिला हॉकी में हैट्रिक मारने वाली पहली भारतीय

इस बार हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग और इंटरमीडिएट में पिथौरागढ़ जिले ने बाजी मारी है। यहां के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले को अव्वल बनाया है। हालांकि अन्य जिलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इन दो जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन है। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया।

शानदार: ओलिंपिक में भारत का एक और पदक पक्का, इस बॉक्सर ने बनायी सेमीफाइनल में जगह

हाईस्कूल में जिलावार स्थिति

जिला  –     पंजीकृत –    उत्तीर्ण छात्र   – प्रतिशत

हरिद्वार  –  24517  –  24344    -99.29

देहरादून    – 16137   –  16021   –  99.28

उत्तरकाशी –    5967   –   5929  –    99.36

टिहरी    – 12425    – 12368    –  99.54

पौड़ी    – 10338   –  10261   –   99.25

चमोली  –  7665   –  7615    –  99.34

रुद्रप्रयाग    –  5080   –   5067    –  99.74

पिथौरागढ़ –    7531  –    7430   –   98.65

चंपावत –    4378   –  4339  –    99.10

अल्मोड़ा   –  10838   –  10700  –    98.72

बागेश्वर  –   4801 – 4784 – 99.64

नैनीताल  –   13239 –    13000  –    99.19

ऊधमसिंह नगर  –    24809  –    24528  98.86

इंटरमीडिएट में जिलावार स्थिति

जिला  –    पंजीकृत   – उत्तीर्ण छात्र –   प्रतिशत

हरिद्वार  –   20479   –   20243  –   98.85

देहरादून  –   12560   –   12499  –   99.51

उत्तरकाशी  –   5299    –  5292  –    99.87

टिहरी –   10107   – 10087   –  99.80

पौड़ी   –  9684    – 9675     – 99.91

चमोली   – 6015   –   6012    –  99.95

रुद्रप्रयाग    – 4314 –     4305  –    99.79

पिथौरागढ़    –  6842   –  6837  –    99.93

चंपावत     – 3845    –  3842  –   99.92

अल्मोड़ा  –   9807  –   9789   –   99.82

बागेश्वर  –  4148    –  4143   –  99.88

नैनीताल   –  10677   –  10635 –    99.61

यूएस नगर –   17928    –  17813  –    99.36


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here