Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: करंट लगने से महिला की मौत, घर में छाया मातम

उत्तराखण्ड: करंट लगने से महिला की मौत, घर में छाया मातम

सोमवार को सितारगंज के वार्ड नंबर 8 में रहने वाली एक महिला शमा अचानक करंट की चपेट में आ गई।  जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।  आनन-फानन में शमा के परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गये।  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सितारगंज के वार्ड नंबर आठ में रहने वाली एक महिला की काम करते समय करंट लगने से मौत हो गयी।  सीएचसी के डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: पहाड़ में कार हादसे में तीन लोगों की मौत, ऑल्टो कार से देहरादून से लौट रहे थे गाँव

करंट लगने से मरने वाली महिला का नाम शमा था, जो आज सुबह घर में काम करते वक्त करंट की चपेट में आ गई।  परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना के बाद से ही महिला के घर में मातम छाया हुआ है।  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ।  राजेश आर्या ने बताया कि सुबह महिला को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था।  उसके परिजनों ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है।

यह भी पढ़िये: खुशखबरी: चीन को सबक सिखाने मित्र देश फ़्रांस आया आगे, इस दिन मिलेगी राफेल की पहली खेफ


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here