Home उत्तराखंड कौन हैं नायब सिंह सैनी? जो मनोहर लाल खट्टर की जगह संभालेंगे...

कौन हैं नायब सिंह सैनी? जो मनोहर लाल खट्टर की जगह संभालेंगे हरियाणा की कमान

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. अब जल्द ही सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले करीब 9 साल तक मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया. सैनी समाज से आने वाले नायब सिंह हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं. इससे पहले वो हरियाणा कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं. जब बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुग चंडीगढ़ पहुंचे तो नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया.

नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का काफी करीबी माना जाता है। बीजेपी के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया। उन्होंने भगवा पार्टी के साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया। इसके बाद साल 2002 में उन्हें युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला का जिला महामंत्री बनाया गया।

इसके बाद वह साल 2005 में युवा मोर्चा बीजेपी के जिला अध्यक्ष के पद पर रहे।मनोहर लाल ने दिया इस्तीफाहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here