Home उत्तराखंड उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ व स्मृति ईरानी करेंगे...

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ व स्मृति ईरानी करेंगे प्रचार।

जानकारी के लिए हम आपको बता दे की भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन के कारण रिक्त हुई थराली सीट के उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसमे भाजपा ने स्व. मगनलाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी को टिकट दिया हैं। मुन्नी देवी १० मई को वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगी।

बताया जा रहा हैं की थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी स्टार प्रचारक की भूमिका में रहेंगे।

भाजपा ने थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमे केंद्र और प्रदेश के सभी दिगज्ज नेता, भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के समर्थन में जनता के बीच जाएंगे।

स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलौत, राष्ट्रीय महांत्री संगठन रामलाल, शिव प्रकाश, अजय टम्टा व सांसद अनिल बलूनी के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में अगर प्रदेश के दिग्गज नेताओं की बात की जाये तो इनमे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, सतपाल महाराज,हरक सिंह रावत, प्रकाश पंत, मदन कौशिक, अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य, डॉ. धनसिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, खजान दास, सुरेंद्र सिंह नेगी के नाम भी शामिल हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here