Home उत्तराखंड सात साल की बच्ची को शिकार बनाने वाला आदमखोर को चर्चित शिकारी...

सात साल की बच्ची को शिकार बनाने वाला आदमखोर को चर्चित शिकारी जॉय हुकिल ने किया ढेर

बात है पिथौरागढ़ जिले के बेरनाग की जब सात साल की मासूम को निवाला बनाने वाले आतंक के पर्याय बने आदमखोर तेन्दुए को अब ढेर कर दिया गया है। बीते दिन देर रात चर्चित शिकारी जॉय हुकिल की बंदूक से निकली एक ही गोली से आदमखोर मारा गया है। जॉय हुकिल ने इस आदमखोर के शिकार के साथ ही कुल 40वें आदमखोर को ढेर किया है। आपको बता दे बेरीनाग नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड में आदमखोर तेंदुआ सक्रिय था। बीते माह सात अक्टूबर को तेंदुआ ने भट्टी गांव में सायं साढ़े छह बजे भगत राम की सात वर्षीय पुत्री हिमानी को मारा था। घर के बाहर घात लगाए तेंदुआ ने हिमानी के घर से दरवाजे से उठाया था।

यह भी पढ़ें: दुखद खबर: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, कैप्टन आशुतोष IMA देहरादून से 2018 में हुए थे पास आउट

इसके बाद परिजनों द्वारा हो हल्ला मचाए जाने पर आसपड़ोस के लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर सौ मीटर दूर बच्ची का शव मिला था। इस घटना के बाद गांव में बच्ची के परिजनों सहित ग्रामीण दहशत में थे। इस बीच एक युवती पर भी तेंदुआ ने झपट्टा मारा था। इस घटना के बाद तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया लेकिन आदमखोर पिंजरे में नहीं फंसा। विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रह्रा था । जिसे देखते हुए वन विभाग ने बीते दिनों तेंदुए को आदमखोर घोषित किया और शिकारी तैनात कर दिया। राज्य के प्रमुख शिकारी जॉय हुकील अपने सहायक के साथ तेंदुए को मारने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: पेड़ से लटका मिला विवाहित महिला का शव, परिजनों का नहीं चल पा रहा पता

रात को नौ बजकर बीस मिनट पर जब सर्च लाइट के माध्यम से गश्त की जा रही थी तो तेंदुआ दिखाई दिया। मंजे हुए शिकारी जॉय हुकील ने एक ही गोली में उसे ढेर कर दिया। जॉय हुकील ने बताया कि आदमखोर तेंदुआ सात साल की मादा है और उसकी लंबाई भी सात फीट है और उसके जबड़े में चोट थी। तेंदुए के मारे जाने की पुष्टि करते हुए वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ सात अक्टूबर को जिस स्थान पर उसने घटना को अंजाम दिया था उसी स्थल के आसपास नजर आ रहा था। तेंदुए के मारे जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। तेंदुएके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: देर रात उत्तरकाशी में बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत और दो हुए घायल

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here