रुद्रपुर में थाना ट्रांजिट कैंप के वार्ड तीन स्थित एक कमरे में फंदे से लटका हुआ महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। कमरे की कुंडी तोड़कर शव बाहर निकाला गया। इधर, पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। मृतका के भाई ने बहन की हत्या करने का संदेह जताया है। उधर, थाना प्रभारी फर्त्याल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात, पहाड़ का लड़का IPL में करेगा दिल्ली की कप्तानी..आप भी दें बधाई
जानकारी के अनुसार, वार्ड तीन निवासी तारक हल्दार अपनी दो बेटियों के साथ रहता है। बीती सोमवार यानी 29 मार्च को तारक मछली मार्केट स्थित अपनी दुकान पर था। उसकी पत्नी प्रतुल्ल हल्दार घर पर ही थी। बताया जा रहा है होली खेलने को लेकर उसका अपनी बेटियों से विवाद हो गया था और देर शाम से वह लापता हो गई थी। महिला की कई जगह खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। बुधवार सुबह तारक के घर के बगल वाले मकान के छत पर बने खाली कमरों से तेज दुर्गंध आने लगी। इस पर लोगों ने वहां जाकर देखा तो दरवाजे के नीचे से खून बह रहा था और तेज बदबू आ रही थी। लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो महिला का शव चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।