Home उत्तराखंड वैज्ञानिकों के लिए अच्छी खबर, देश में पहली बार दुर्लभ हिम तेंदुओं...

वैज्ञानिकों के लिए अच्छी खबर, देश में पहली बार दुर्लभ हिम तेंदुओं का जोड़ा उत्तराखंड में दिखा

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में पहली बार दुर्लभ हिम तेंदुओं का एक जोड़ा देखा गया है। ये जानकारी तब मिली जब इसकी धुंधली तस्वीर वहां लगाए गए कैमरा ट्रैप में कैद हो गयी थी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन का दावा है कि देश में पहली बार हिम तेंदुओं के जोड़े की तस्वीर मिली है। इसके अलावा कुछ अलग हिम तेंदुए और कस्तूरी मृग भी कैमरा ट्रैप में इस दौरान आए हैं। यह खबर वन विभाग के साथ ही पशु प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए बेहद अच्छी है।

यह भी पढें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: 2 और कोरोना positive की पुष्टि, आंकड़ा पहुंचा 37

देश में हिम तेंदुओं का जोड़ा पहली बार कैमरा ट्रैप में दिखा है क्यूंकि अब तक कुछ जगह अकेले ही तेंदुए दिखे हैं। हिम तेंदुए अल्पाइन पारिस्थितिकी तंत्र में पाए जाने वाले प्रमुख शिकारी जीव होते हैं। एशियाई जंगली बकरा आइबेक्स, पर्वतीय तिब्बती भेड़, लद्दाख की उरियल भेड़, चिरु मृग, तिब्बती बकरी ताकिन, सीरो बकरी और कस्तूरी मृग को बचाने के लिए हिम तेंदुए का संरक्षण महत्वपूर्ण हो सकता है। इन जानवरों की घटती आबादी और हिम तेंदुओं की खाल के लिए किए जाने वाले अवैध शिकार से इनकी संख्या कम हो रही है।

यह भी पढें: उत्तराखंड के महिम वर्मा ने छोड़ा BCCI के उपाध्यक्ष का पद, अब करेंगे ये काम

आपको बता दें हिम तेंदुआ उच्च हिमालयी और ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र के पाँच राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश के भूभाग में ही पाया जाता है। यह पूरा इलाका वैश्विक हिम तेंदुआ रेंज में लगभग 5% योगदान देता है। अब जिन देशों में हिम तेंदुए पाये जाते हैं उन्हें उनकी संख्या को आने वाले दशक में बढ़ाकर दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है। डीके सिंह के अनुसार सारी तस्वीरे लॉकडाउन के बाद परीक्षण के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजी जाएंगी। जिससे कि इस पर और ज्यादा अध्ययन हो पाए। उन्होंने बताया कि करीब 20 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे, कुछ की चिप अभी निकाली नहीं गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here