Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: अभी अभी मिले है 12 कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली...

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: अभी अभी मिले है 12 कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से लौटे है सभी प्रवासी

अभी-अभी रुद्रप्रयाग जिले से बहुत बड़ी खबर आ रही है। रूद्रप्रयाग में आज अभी 12 कोरोना पॉजिटिव पाये गये। ये सभी प्रवासी दिल्ली से लौटे है जिसमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। अब जिले में कोरोना मरीजों का आकडा 20 पहुंच गया है।

ये भी पढिये: उत्तराखंड: क्रिकेटर ऋषभ पंत की माँ बहन पर लगे गंभीर आरोप, युवक ने लगाई इन्साफ की पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी लोग दिल्ली से यहाँ पहुँचे थे। इन सभी को  सम्राट होटल खाकरा में क्वारानटाइन किया गया था। इनमें ज्यादातर परिवार वाले लोग हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के झा ने बताया कि सभी लोगों को कल आइसोलेट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दिल्ली से आने के बाद तत्काल क्वारानटाइन किया जा चुका था, इसलिए कोरोना संक्रामक का अधिक खतरा नहीं है।

ये भी पढ़िये: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा फैसला… दो दिन बंद रहेगी राजधानी देहरादून


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here