Home उत्तराखंड अब उत्तराखंड में इस जगह भारतीय सैन्य ठिकाने पर जताई चीन ने...

अब उत्तराखंड में इस जगह भारतीय सैन्य ठिकाने पर जताई चीन ने आपत्ति, बढ़ सकता है विवाद

भारत और चीन के बीच माहौल पिछले कुछ समय से लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। पिछले महीने की शुरुआत में लद्दाख और सिक्किम में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो गयी थी जिसके बाद दोनों देश के सैनिकों को चोटें भी आयी थी। इसके बाद सिक्किम में तो माहौल ठीक हो गया था लेकिन लद्दाख में हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं जहाँ दोनों देशों की सेना एक दूसरे के सामने खड़ी है और दोनों देशों के लगभग 5000 सैनिक अपने साजो-सामान के साथ वहां पर मौजूद हैं। अब ड्रैगन उत्तराखंड में भी चीन से लगती सीमा पर माहौल ख़राब करने की कोशिश में लगी गया है और ये पूरा मामला है पिथोरागढ़ में लिपुपास का।

यह भी पढ़िये: रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: अभी अभी मिले है 12 कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से लौटे है सभी प्रवासी

चीनी सैनिक पिछले कुछ दिनों से भारत की ओर झंडे लहराकर सीमा पर बने भारत के टिन शेडों को हटाने की चेतावनी दे रहे हैं। चीनी सैनिकों की ऐसी हरकतों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के लिपुपास में भारत और चीन की सीमाओं का विभाजन होता है। लिपुपास से ही कैलाश यात्रा और भारत चीन व्यापार का संचालन होता है। पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्री और व्यापारी लिपुपास से ही चीन में प्रवेश करते हैं। पिछले वर्ष तक जून में कैलाश यात्रा शुरू होते ही भारतीय सुरक्षा बल यात्रियों और व्यापारियों को लिपुपास तक पहुंचाते थे, जहां से चीनी सैनिक सामान आदि की जांच पड़ताल के बाद यात्रियों और व्यापारियों को तकलाकोट की ओर से जाने की अनुमति देते थे।

यह भी पढ़िये: कोरोना वायरस पर बना यह गढ़वाली गाना आते ही छा गया, आप भी एक बार जरुर सुनिये

इस बार कोरोना के कारण कैलाश यात्रा तो शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन चीन के सैनिकों ने इस बार सीमा पर उकसाने वाली हरकतें शुरू कर दी हैं। चीन के सैनिकों ने इस बार सीमा पर उकसाने वाली हरकतें शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से चीनी सैनिक भारत की ओर झंडे लहरा रहे हैं। झंडों पर चीनी भाषा में भारतीय सीमा पर लगभग 200 मीटर भीतर सैनिकों और यात्रियों के विश्राम के लिए बनाए गए हट्स को हटाने की चेतावनी लिखी गई है। सैनिकों के हाथ में जो बैनर है, उनमें इस स्थान को विवादित बताया गया है। सूत्रों के अनुसार चीनी सैनिक ऐसा लगभग तीन बार कर चुके हैं।

यह भी पढ़िये: पाँच किलो आटे से पहाड़ के लोगों को दहशत में डाल आया सतपाल महाराज का परिवार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here