Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: प्लाट में आग जलाते समय महिला भी आ गयी चपेट में…...

उत्तराखण्ड: प्लाट में आग जलाते समय महिला भी आ गयी चपेट में… हॉस्पिटल ले जाते समय मौत

उत्तराखंड के बागेश्वर में मंडलसेरा में घास के प्लाट में झाड़ियों को जला रही बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आ गई। आग के संपर्क में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। बता दें कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे मंडलसेरा निवासी शांति देवी (60) पत्नी दीवान सिंह घर के पास घास के प्लाट में कंटीली झाड़ियों को जला रही थी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। शांति देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

यह भी पढ़ें: किसान पर कहर: गौशाला में 80 बकरियां मृत, पहले गाँव में किशोरी को उठा ले गया था आदमखोर

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। परिवार और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक महिला बुरी तरह जल चुकी थी। लोग महिला को गांव के ही जिला अस्पताल लेकर गए। डॉ. प्रदीप चौधरी ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी।

यह भी पढ़िये: 4 जून को समुद्र में डूबा जहाज, पहाड़ के बेटे का नहीं कोई सुराग, सरकार से ढूंढने में मदद की गुहार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here