Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: बच गयी जान… 30 वर्षीय युवक के छोटी आंत से निकाला...

उत्तराखण्ड: बच गयी जान… 30 वर्षीय युवक के छोटी आंत से निकाला ब्लेड, हेयर पिन और कीले

देहरादून के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने 30 वर्षीय युवक के पेट में अवरुद्ध पड़ी नुकीली चीजें निकालकर उसकी जान बचाई। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि, “इस व्यक्ति को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के साथ आपातकालीन स्थिति में लाया गया था। उसके रिश्तेदारों ने बताया कि उसने कुछ धारदार चीजें निगल ली होंगी क्योंकि वह कुछ घंटों के लिए उनकी निगरानी में नहीं था” उन्हें स्थानीय अस्पताल से तुरंत मैक्स हॉस्पिटल की इमेरजेंसी में लाया गया। जांच में छोटी आंतों में काफी सारी लोहे की कीलें, हेयर पिन और रेजर ब्लेड दिखाई पड़ी जिस वजह से उसके पेट में कष्टदायी दर्द हो रहा था।

यह भी पढ़िये: अब प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए देवदूत बने सोनू सूद, 55 लोगों को एयरलिफ्ट कराया

डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया, “छोटी आंत में निगली गयी नुकीली चीजें एंडोस्कोपिक रूप से निकालना मुश्किल है और आमतौर पर इसके लिए ओपन सर्जरी की जरूरत पड़ती है।” इस बात का पता लगने पर परिजन अपने क्षेत्र (सहारनपुर) के स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए दौड़ते रहे लेकिन कोई भी मरीज को राहत नहीं दे सका। वे देहरादून आए और किसी अन्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार करा रहे थे। स्थिति जब उनके हाथ से निकलने लगी तो मरीज को मैक्स अस्पताल, देहरादून ले जाने का फैसला किया। मैक्स में गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी टीम में डॉ रविकांत गुप्ता , मेडिकल डायरेक्टर और एच ओ डी एवं डॉ मयंक गुप्ता, कंसलटेंट ने इस केस पर साथ काम किया। उन्होंने तुरंत स्थिति का मूल्यांकन किया और इस पेंचीदा केस को सिर्फ एक घंटे में बिना चीड़ फाड़ या बड़ा ऑपरेशन करे एण्डोस्कोप की मदद से सफलतापूर्वक कर दिया। पेशेंट को न ही प्रक्रिया के बाद पोस्ट ओप दर्द हुआ और उसका रिकवरी टाइम भी कम हो गया। पेशेंट 24 घंटो के भीतर डिस्चार्ज हो कर घर चले गए।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: गर्लफ्रेंड के नाराज होने पर ब्राजील के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here