Home उत्तराखंड अब प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए देवदूत बने सोनू सूद, 55 लोगों को...

अब प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए देवदूत बने सोनू सूद, 55 लोगों को एयरलिफ्ट कराया

कोरोना संक्रमण के काल में जिस भारतीय सख्स की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो है अभिनेता सोनू सूद। फिल्मों में भले ही वो विलन का किरदार अधिक निभाते आये हों पर रियल लाइफ में जो काम वह कर रहे हैं वह सच्चे हीरो की सबसे बड़ी निशानी है। वह लगातार लॉकडाउन (Lockdown) में प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच एक्टर सोनू सूद ने अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने में काफी मदद की है। उनकी सोशल मीडिया वॉल पर लगातार लोगों के रिएक्शन और उनके लिए मैसेज देखे जा सकते हैं। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपने लाडले के घर पहुंचने पर रोते हुए एक्टर को शुक्रिया कह रही है।

यह भी पढ़िये: सतपाल महाराज की बड़ी मुश्किलें… हाईकोर्ट ने क्वारंटीन उल्लंघन मामले में भेजा नोटिस

अभिनेता सोनू सूद मुंबई में फंसे उत्तराखंडियों के लिए मसीहा बनकर उभरे। सोनू ने अपने खर्चे पर करीब 55 उत्तराखंड प्रवासियों को एयरलिफ्ट कर आज देहरादून पहुंचाया। अभिनेता सोनू सूद ने अपने खर्च पर मुंबई में फंसे 55 उत्तराखंडियों को प्लेन से देहरादून के लिए भेजा है, इनमें अधिकतर पहाड़ों के लोग हैं जो रोजी-रोटी के चक्कर में फंसे हुए थे। मुंबई से वापस भेजे गए प्रवासियों को घर से एयरपोर्ट तक लाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम भी सोनू सूद ने ही किया।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: गर्लफ्रेंड के नाराज होने पर ब्राजील के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here