Home उत्तराखंड बड़ी खबर: उत्तराखंड में आज दो नए कोरोना मरीज, दोनों जमात से...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आज दो नए कोरोना मरीज, दोनों जमात से जुड़े, कुल मामले हुए 44

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब हर दिन बढ़ता जा रहा है। आज यानी रविवार 19 अप्रैल को भी राज्य में दो नए मामले सामने आए हैं। ये दोनों ही मामले राजधानी देहरादून से सामने आ रहे हैं और बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति जमातियों के संपर्क में थे। फिलहाल, इन्हें सुद्धोनावाला में क्वारंटाइन किया गया था। अब मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढें: VIDEO: देहरादून में सड़क पर पड़े हुए नोट, कोई उठाने को तैयार नहीं, विडियो हो रहा जमकर वायरल

रविवार को देहरादून के दो अन्य लोगों में कोरोना की पुष्टि  हो गयी है, जिससे उत्तराखंड की परेशानियां और बढ़ गई हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 44 हो चुकी है। पर एक सुखद पहलू यह भी है कि इन 44 में से 11 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और अपने घर चले गए हैं। राज्य में 201 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली, जो सभी नेगेटिव आई थी। बता दें कि अबतक प्रदेश से 3344 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2911 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है, जबकि 391 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

यह भी पढें: उत्तराखंड में अगर आप भी इन दो जिलों से हैं तो हो जाइए सावधान… सरकार ने घोषित किये रेड जोन

बात करैं अगर पिछले 24 घंटों की तो पूरे भारत में इस वायरस के 1334 नए मामले सामने आए हैं जो सर्वाधिक भी है और 31 लोगों की इस दौरान मौत भी हो गयी है। इस तरह देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,116 हो गई है और इस वायरस से 519 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमित जिलों की स्थिति:

जिला                संक्रमित
देहरादून               22
नैनीताल              09
हरिद्वार              07
ऊधमिसंह नगर      04
पौड़ी                  01
अल्मोड़ा              01


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here