Home उत्तराखंड उत्तराखंड में अगर आप भी इन दो जिलों से हैं तो हो...

उत्तराखंड में अगर आप भी इन दो जिलों से हैं तो हो जाइए सावधान… सरकार ने घोषित किये रेड जोन

देश और दुनियां में कोरोना संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है, हर कोई इसे डरा सहमा अपने घरों में ही कैद होकर रह गया है। उत्तराखंड में भी बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, जिसके कारण सरकार ने पहले ही देहरादून को रेड जोन घोषित कर दिया था। लेकिन संक्रमण के नए मामले सामने के बाद सरकार ने इन दो जिलों को भी रेड ज़ोन घोषित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखण्ड लॉकडाउन: पैसे खत्म हो गए तो होटल छोड़ गुफा में रहने लगे विदेशी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को रुड़की में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरिद्वार जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही देहरादून के बाद नैनीताल में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले होने के कारण नैनीताल को भी रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं, देहरादून को पहले ही बीस कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद रेड जोन घोषित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: कोरोना से जंग के बीच पुलिस विभाग को बड़ा सदमा, वायरस से थाना प्रभारी की मौत

उत्तराखंड में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 हो चुकी है। अपर सचिव स्वास्थ्य, युगल किशोर पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया, प्रदेश में अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में से 80 फीसदी मामले देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में सामने आए हैं। इसलिए तीनों जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है। जबकि ऊधमिसंह नगर, पौड़ी और अल्मोड़ा को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। अन्य सात जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

कोरोना संक्रमित जिलों की स्थिति:

जिला                संक्रमित
देहरादून               20
नैनीताल              09
हरिद्वार              07
ऊधमिसंह नगर      04
पौड़ी                  01
अल्मोड़ा              01


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here