Home उत्तराखंड कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में 2984 मामले, 42 लोगों की हो चुकी मौत,...

कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में 2984 मामले, 42 लोगों की हो चुकी मौत, अब 510 एक्टिव केस

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार 2 जुलाई को 37 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित 72 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2984 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 1205 सैंपल निगेटिव मिले हैं। पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और देहरादून में एक-एक केस सामने आया है। वहीं, नैनीताल में 17 और ऊधमसिंह नगर में 16 संक्रमित मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़िये: कांवड़ यात्रा 2020: अगर कांवड़ लेने आने वाले हैं हरिद्वार तो ये खबर आपके लिए है

उत्तराखंड में पहली बार मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 80.60 फीसद पहुंच गया है। यही नहीं, मरीजों के दोगुने होने की अवधि भी 57.56 दिन हो गई है। हर दिन जितने नए मरीज सामने आ रहे हैं उससे ज्यादा डिस्चार्ज हो रहे हैं। गुरुवार को भी 37 नए मामले आए, तो 88 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। वर्तमान में 510 एक्टिव केस हैं। कोरोना पॉजिटिव 27 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। जबकि, 42 लोगों की मौत भी हो चुकी है। देहरादून के दो और कंटेनमेंट जोन गुरुवार को समाप्त हो गए। अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 15 रह गई है।

यह भी पढ़िये: रुद्रप्रयाग: गरीब किसान की 21 बकरियों को मार गया गुलदार, रोजगार का एकमात्र सहारा छिना

जिला          संक्रमित          ठीक हुए मरीज    

अल्मोड़ा      182             158

बागेश्वर       83               72

चमोली       74               62

चंपावत       57          47

देहरादून      713         565

हरिद्वार      315        268

नैनीताल      513         345

पौड़ी          143           93

पिथौरागढ़     66          61

रुद्रप्रयाग     66          60

टिहरी        420        402

यूएस नगर   277        213

उत्तरकाशी    75          59

कुल        2984      2405

यह भी पढ़िये: चमोली: आदमखोर गुलदार के आतंक से अब मिलेगी छुट्टी, पहुँच चुके हैं प्रसिद्ध शिकारी लखपत रावत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here