Home उत्तराखंड उत्तराखंड में ‘आप’ 2022 चुनाव की तैयारी में, भाजपा और कांग्रेस का...

उत्तराखंड में ‘आप’ 2022 चुनाव की तैयारी में, भाजपा और कांग्रेस का दमदार विकल्प बनने की कोशिश

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां तेज शुरू कर दी हैं। पार्टी की कुछ समय पहले ही प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 140 प्रभारियों की नियुक्ति कर दी थी। इसमें कहीं एक तो कहीं दो व तीन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। देहरादून जिले के ही 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 20 प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गयी थी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि जिस तरह दिल्ली में पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा सुधरी है, ठीक वैसी ही व्यवस्था आप उत्तराखंड में भी देगी।

यह भी पढ़िये: कांवड़ यात्रा 2020: अगर कांवड़ लेने आने वाले हैं हरिद्वार तो ये खबर आपके लिए है

आप नेताओं का कहना है कि दिल्ली से उत्तराखंड 200 किलोमीटर दूर है और 30 लाख के करीब उत्तराखंड के लोग दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में लोग इस बात का अंदाज़ा आसानी से लगा सकते हैं कि वहां पर सरकार कैसे काम कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के मुताबिक वो जल्द देहरादून में प्रदेश कार्यालय खोलेंगे और फिर गैरसैण के नज़दीक भी ऑफिस खोला जाएगा ताकि पहाड़ और मैदान दोनों जगह पार्टी को मजबूत किया जा सके। आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस का दमदार विकल्प बनने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। आप की कोशिश दोनों दलों से नाराज मतदाता पर है। साथ ही तीसरी ताकत के खाली स्थान पर दमदार उपस्थित दर्ज करने योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़िये: रुद्रप्रयाग: गरीब किसान की 21 बकरियों को मार गया गुलदार, रोजगार का एकमात्र सहारा छिना

दिल्ली के विधायक व प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पहले कुमाऊं दौरे में कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करने व चुनाव की तैयारी का मंत्र दिया। बीते दिन नैनीताल में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में बूथ स्तरीय संगठन निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्य-योजना पर चर्चा की गयी। नैनीताल एवं भीमताल विस प्रभारियों के साथ विधानसभा चुनावों की रणनीति तय की गयी। प्रदेश प्रभारी ने प्रभारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अंतिम पंक्ति के आम आदमी के पास जाकर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की नीतियों को पहुँचाना है।

यह भी पढ़िये: चमोली: आदमखोर गुलदार के आतंक से अब मिलेगी छुट्टी, पहुँच चुके हैं प्रसिद्ध शिकारी लखपत रावत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here