Home उत्तराखंड आपदा के बेहतरीन प्रबंधन पर गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा पा गए...

आपदा के बेहतरीन प्रबंधन पर गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा पा गए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार की सुबह उत्तराखंड गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। शाह ने करीब दो घंटे (सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे) तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया। हवाई सर्वेक्षेण के बाद अमित शाह ने कहा कि मैंने तबाही के हालात देखे। भारत सरकार की ओर से चेतावनी मिलने के बाद उत्तराखंड में आपदा से कम नुकसान हुआ है। अलर्ट पर रहने के कारण जनहानि कम हुई है। क्योंकि हमने पहले ही तैयारी कर ली थी। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूझबूझ से काम किया। सभी एजेंसियों ने समय पर अपना काम किया। चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। इस वजह से चारधाम यात्रा में किसी यात्री की मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड: सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत…रुद्रप्रयाग से लौट रहे थे घर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी थपथपा चुके हैं। महज सौ दिन के कार्यकाल में मोदी के बाद गृह मंत्री अमित शाह भी धामी के कामकाज के मुरीद हो गए। शाह ने इसे रेखांकित भी किया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे पहले चेतावनी मिलने से मुख्यमंत्री ने पूरे तंत्र को सक्रिय कर दिया। जनता को भी अलर्ट किया गया। अमित शाह ने कहा कि आपदा के बेहतर प्रबंधन के लिए भी धामी को शाबासी दी। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राहत व बचाव बहुत अच्छे तरीके से चलाया। इससे जल्द ही स्थिति सामान्य हो सकेगी। पेयजल, बिजली, टेलीफोन सेवाएं काफी हद तक बहाल कर दी गईं। सेंटर वाटर कमीशन और सिंचाई विभाग में अच्छा समन्वय रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी केंद्र और राज्य में इसी प्रकार का समन्वय रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: महिला ने सोते हुए पति की करदी हत्या, फिर खुद फांसी पर लटक गई

गृहमंत्री अमित शाह ने देवप्रयाग, पौड़ी, रामनगर, रामगढ़, रुद्रपुर और हल्द्वानी का हवाई सर्वेक्षण किया और हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे। अमित शाह आपदा प्रभावित स्थानों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वह राज्य अतिथि गृह पहुंचे, यहां शाह ने अधिकारियों संग बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, अनिल बलूनी सहित उत्तराखंड के सभी मंत्री मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here