Home उत्तराखंड उत्तराखंड: सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत…रुद्रप्रयाग से लौट रहे...

उत्तराखंड: सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत…रुद्रप्रयाग से लौट रहे थे घर

बारिश के कहर के बाद पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग से लौट रहा एक वाहन थल-मुनस्यारी मार्ग पर मुवानी के निकट हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत व दो लोगों के घायल होने की सूचना है। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: महिला ने सोते हुए पति की करदी हत्या, फिर खुद फांसी पर लटक गई

जानकारी के अनुसार बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दौरान हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा-अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। आज सुबह करीब 6 बजे हुआ है। मृतकों में दो नेपाली पुरोहित भी शामिल हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here