Home उत्तराखंड उत्तराखंड भाजपा में हडकंप: मनीष खंडूड़ी होंगे कांग्रेस में शामिल, कल राहुल...

उत्तराखंड भाजपा में हडकंप: मनीष खंडूड़ी होंगे कांग्रेस में शामिल, कल राहुल गांधी दिलाएंगे सदस्यता

उत्तराखंड भाजपा में स्थिति अजीबोगरीब हो गयी है क्यूंकि भाजपा सांसद व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के बेटे मनीष खंडूड़ी 16 मार्च यानी शनिवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के दौरान कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे। पिछले 2-3 दिनों से मनीष की ज्वाइनिंग को लेकर पूरी तरह से सस्पेंस बना हुआ था। पर अब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है।

अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा है कि हाँ मनीष खंडूड़ी कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं, इससे पहले यह तय हुआ था कि मनीष दिल्ली में ही ज्वाइन करेंगे, लेकिन आखिरी समय में पार्टी हाईकमान ने निर्णय बदल दिया है। अब 16 मार्च को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून रैली के दौरान वो कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे। कांग्रेस मनीष का आगामी लोकसभा चुनाव में किस तरह उपयोग करती है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पिता जनरल खंडूड़ी और बहन ऋतु खंडूड़ी के भाजपा में होने से मनीष का कांग्रेस में जाना अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर रहा है। मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने से पौड़ी सीट के समीकरण बदल जाएंगे।

इस पूरे घटनाक्रम पर मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी ने कहा है कि मनीष का फैसला उसका अपना है और मैंने 6 माह पहले ही सभी को अवगत करा दिया है कि अधिक उम्र हो जाने के कारण चुनाव नहीं लडूंगा। आपको बता दें बीसी खंडूड़ी 2 साल पहले ही अपनी सियासी विरासत अपनी पुत्री ऋतु खंडूरी को सोंप चुके हैं और जो वर्तमान में यमकेश्वर से विधायक भी हैं। उनकी ज्वाइनिंग से भाजपा को पौड़ी संसदीय क्षेत्र में रणनीतिक फेरबदल करना पड़ सकता है। भाजपा के लिए यह राहत जरूर है कि मनीष कभी उनके सदस्य नहीं रहे। हालांकि प्रदेश भाजपा से जुड़े नेता इसके सियासी मायने टटोलने के साथ ही सियासी नफा-नुकसान भी देख रहे हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here