Home उत्तराखंड उत्तराखंड: घर में चल रहा था सेक्स रैकेट..आपत्तिजनक हालत में 4 महिलाओं...

उत्तराखंड: घर में चल रहा था सेक्स रैकेट..आपत्तिजनक हालत में 4 महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन में आय का साधन खत्म होने के कारण कई लोग गलत रास्ते पर कदम बड़ा रहे हैं अब ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड से सामने आ रही है जहाँ कुछ लोगों ने पैंसा कमाने के लिए गलत रास्ते को चुना है। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां लॉकडाउन में हर तरह की गतिविधि बंद हुई तो कुछ लोगों ने अपने घर में ही कोठा बनाकर देह का सौदा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड: 1 अगस्त से खुलेंगे कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूल, जानिये अन्य महत्वपूर्ण फैंसले

यह घटना टांडा उज्जैन क्षेत्र की है। यहां ढकिया गुलाबों में छीना फार्म स्थित एक घर में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। पुलिस को इस बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की पुष्टि होने पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। बीते दिन पुलिस ने यहां छापा मारा तो 4 महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 2000 की नगदी और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं ढकिया गुलाबो, गोरखपुर और काशीपुर की रहने वाली हैं। पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते उनकी आमदनी का हर जरिया बंद हो गया। ऐसे में उनके पास देह व्यापार के सिवा कोई चारा नहीं रहा।

उत्तराखंड: पत्नी को दिल्ली से लाकर नैनीताल में मार डाला, डेढ़ माह बाद हुआ शव बरामद

परिस्थितियां बिगड़ीं तो आरोपियों ने घर में ही सेक्स रैकेट का संचालन शुरू कर दिया। यहीं पर ग्राहकों से डील होने के बाद दूसरे क्षेत्रों से महिलाओं को जिस्मफरोशी के लिए बुलाया जाता था। पुलिस ने घटना में शामिल प्रवीण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी कुंडेश्वरी और विकास कुमार पुत्र हेमराज निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 देहरादून: मंगेतर की इज्जत लूट ली और अब शादी के लिए लूटने चला 10 लाख रुपए.. मुकदमा दर्ज


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here