Home उत्तराखंड उत्तराखंड में बीते दिन देहरादून से 2655 लोगों की हुई घर वापसी,...

उत्तराखंड में बीते दिन देहरादून से 2655 लोगों की हुई घर वापसी, जानिये जिलेवार क्या है आंकड़ा

उत्तराखण्ड राज्य द्वारा अलग-अलग जिलों के साथ ही राज्य से बाहर फंसे हुये प्रवासियों को घर लाने की तैयारी जोरो पर चल रही है। कुछ समय पहले उत्तराखण्ड सरकार ने एक वेबसाइट का लिंक जारी किया था, जिससे लोग अपनी घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकें और इसी कड़ी में कुछ मोबाइल नंबर भी जारी किये गए थे। इसके साथ ही वो लोग जो उत्तराखंड में ही अलग-अलग जिलों में फंसे हुए थे उनके लिए अब तक यह नियम बनाया गया था कि वो अपने नजदीकी थाने में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवायें।

यह भी पढ़िये: अब घर लौटेंगे उत्तराखंड के 1 लाख 37 हजार लोग, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट और कैसे करें आवेदन

बात अगर बीते दिन 3 मई की करैं तो इस दिन देहरादून से एक बड़ी संख्या में प्रवासी लोगों को उनके घर भेजा गया है। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और अलग-अलग जगहों से कुल 2655 लोगों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इस दौरान प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है और कुल 90 बसों के द्वारा इन सभी को भेजा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी इस दौरान विशेष ख़याल रखने की कोशिश की गयी और रास्ते में कहीं भी किसी को भी रुकना न पड़े इसलिए सभी लोगों को पानी और खाने के लिए भी बिस्कुट के पैकेट दिए गए।

यह भी पढ़िये: उत्तराखंड: शहीद जवान शंकर के मां से अंतिम शब्द, “माँ फायरिंग शुरु हो गई है, बाद में फोन करुंगा”

अगर आप भी उत्तराखंड से बाहर कहीं फंसे हुए हैं और वापस अपने घर जाना चाहते हैं तो आप भी इस लिंक http://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php पर अपना रजिस्ट्रेशन करवायें। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि संबंधित राज्यों से समन्वय बनाते हुए सुनियोजित तरीके से सारी व्यवस्था की जाए। इसमें पूरी सावधानी के साथ व्यक्तिगत दूरी, मास्क, सेनेटाइजेशन आदि मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

3 मई को घर भेजे गए लोगों का जिलेवार आंकड़ा—

जिला                     बसें          लोग

पिथोरागढ़               14         393

नैनीताल                09         300

अल्मोड़ा                09         261

उधमसिंह नगर        05         164

बागेश्वर                03          83

चम्पावत               04         103

चमोली                 46         1351


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here