Home देश तो क्या सच में भाजपा के टिकट पर 2019 का चुनाव लड़ने...

तो क्या सच में भाजपा के टिकट पर 2019 का चुनाव लड़ने वाले हैं धोनी? सियासी माहौल हुआ गर्म

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आपने मैंदान में चौंकाने वाले फैसले लेते हुए कई बार देखा होगा और हो सकता है कि अब एक बार फिर ऐसा ही एक फैसला धोनी लें। हालांकि इस बार मैदान क्रिकेट का नहीं बल्कि राजनीति का होगा और राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि धोनी भाजपा की सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने फॉर्म को वापस पाने में लगे हुए हैं क्यूंकि 2019 विश्वकप से पहले खेले जाने वाले मैचों में उनके गेम पर सभी की नजरें बनी रहेंगी, लेकिन जहां माही मैदान में व्यस्त है वहीं मैदान के बाहर उन्हें लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं।

धोनी के अलावा भारत के दिग्गज लेफ्ट हैण्ड ओपनर रहे गौतम गंभीर के नाम की भी इन दिनों चर्चा जोरों से चल रही है, दरअसल भाजपा ने धोनी और गौतम गंभीर को अपने चुनाव में स्टार प्रचारक की सूची में रखने का निर्णय लिया है और यही कारण है कि धोनी और गंभीर के राजनीती में जाने की चर्चा तेज होने लग गई है। हालांकि धोनी के करीबी लोगों का कहना है कि अभी उनके राजनीति में आने की बात कहना काफी जल्दबादी होगी क्यूंकि फिलहाल धोनी का पूरा ध्यान 2019 में होने वाले क्रिकेट विश्वकप पर है और क्रिकेट ही उनका पहला भी है।

गौतम गंभीर को दिल्ली से व धौनी झारखंड की किसी भी सीट से संसदीय चुनाव में भाजपा की तरफ से उतर सकते हैं। हो सकता है कि ऐसा सच में होने वाला भी हो क्यूंकि धोनी अपने निर्णय से कई बार लोगों को चौका चुके हैं मैदान में कप्तानी के दौरान कई ऐसे निर्णय उन्होंने लिए हैं जो दूसरा सोच भी नहीं सकता। टेस्ट कप्तानी छोडऩे का निर्णय भी माही ने अचानक लिया था उसके इस निर्णय की जानकारी टीम के किसी भी सदस्य तक को नहीं थी, वनडे व टी-20 की कप्तानी भी उन्होंने अचानक छोड़ी।

रांची विवि के पूर्व खेल निदेशक व धौनी के करीबी माने जाने वाले जय कुमार सिन्हा ने इस बात पर कहा कि वेस्टइंडीज सीरीज खेलने जाने से पहले माही ने स्पष्ट कहा था कि अभी उसका पूरा ध्यान विश्व कप पर है। इसके अलावा वह अन्य किसी भी चीज के संबंध में नहीं सोच रहे हैं, आपको बता दें धौनी रांची प्रवास के दौरान जय कुमार सिन्हा के साथ अक्सर बिलियड्स खेलते हैं। क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य ने भी कहा कि अभी उनका लक्ष्य 2019 विश्व कप है, विश्व कप के बाद वह क्या करेगा इसका निर्णय भी वही लेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here