Home देश बड़ी खबर: कर्फ्यू के दौरान पुलिस पर हमला, ASI का हाथ काटा

बड़ी खबर: कर्फ्यू के दौरान पुलिस पर हमला, ASI का हाथ काटा

पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के पटियाला में निहंग सिखों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) ने पुलिस पर हमला कर दिया और एक पुलिसकर्मी का हाथ पूरी तरह से काट दिया।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड मे इस जगह दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की हुई मौत और एक घायल

खबरों के मुताबिक घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। हमले में घायल सभी पुलिसकर्मियों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:- कोरोना के कर्मवीर: कांस्टेबल ने नवजात बेटे की मृत्यु के बाद भी चुनी ड्यूटी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here