Home उत्तराखंड उत्तराखंड: पहाड़ में इस जगह मिले चाची-भतीजे के पेड़ से लटकते शव,...

उत्तराखंड: पहाड़ में इस जगह मिले चाची-भतीजे के पेड़ से लटकते शव, प्रेम प्रसंग बनी वजह

उत्तराखंड में पौड़ी जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना का खुलासा हुआ है। दरअसल, पैठाणी थाना क्षेत्र के गांव घुलेख के कमल सिंह की पत्नी  हीरा देवी और बिगारी सिंह के बेटे रिंकू ने आत्महत्या कर ली है। रिश्ते में महिला रिंकू की चाची है लेकिन शर्मनाक ये कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।  इनके शव गांव से 25 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटकते मिले हैं। यह जानकारी थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने दी है।

यह भी पढ़ें: पूर्व CM त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री तीरथ के इस नए आदेश पर उठाए सवाल…और कह दी ये बड़ी बात

पैठाणी के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चाकीसैंण चिकित्सालय में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में उनके परिजनों को पता चल गया था। जिस पर हीरा देवी व रिंकू 13 मार्च को गांव से फरार हो गए थे। हीरा देवी के पति कमल सिंह ने पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। ग्राम प्रधान उत्तम सिंह के भतीजे ने 14 मार्च को दोनों के जंगल में होने की जानकारी दी। दरअसल रिंकू ने उसे मिस काल किया था। जब तक ग्रामीण जंगल में पहुंचे तब तक दोनों फंदे पर झूल चुके थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, आचार संहिता हुई लागू

कमल सिंह व हीरा की शादी नवंबर 2018 को हुई थी। हीरा का 6 माह का बेटा भी है। कमल गांव में ही खेतीबाड़ी व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वहीं मृतक रिंकू भी गांव में ही मजदूरी करता था। रिंकू हीरा से 4 साल छोटा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: तीरथ सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here