Home देश बड़ी खबर: बीजेपी सांसद की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

बड़ी खबर: बीजेपी सांसद की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। उनकी मौत दिल्ली स्थित आवास पर हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्होंने खुदकुशी की है हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चला है। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के नजदीक गोमती अपार्टमेंट में उनका निवास स्थान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ में इस जगह मिले चाची-भतीजे के पेड़ से लटकते शव, प्रेम प्रसंग बनी वजह

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाई है। गेट अंदर से बंद किया गया था। उनके स्टाफ के फोन करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गेट तोड़ा। रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है। सांसद रामस्वरूप शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके आवास से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी उनके आवास पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: पूर्व CM त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री तीरथ के इस नए आदेश पर उठाए सवाल…और कह दी ये बड़ी बात


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here