Home उत्तराखंड उत्तराखंड: इंग्लैंड से वापस लौटी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, जानिये कहाँ का...

उत्तराखंड: इंग्लैंड से वापस लौटी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, जानिये कहाँ का है मामला

इंग्लैंड से लौटी महिला कोरोना जाच में संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला सहित संपर्क में आए परिजनों को आइसोलेट किया है जबकि संपर्क में आए लोगों की कोविड जाच भी की जाएगी। काशीपुर के निझड़ा फार्म निवासी 39 वर्षीय महिला इंग्लैंड में रह रही थी। स्ट्रेन की बीमारी फैलने के बीच बीते 20 दिसंबर को वह एक अन्य परिजन के साथ वापस भारत लौटी है। महिला के लौटने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ विभाग ने सैंपलिंग कर जाच के लिए भेजा था। जिसमें पूरे जिले से कुल 15 लोगों के सैंपल जाच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए थे।

यह भी पढ़ें: पहाड़ की बेटी को सैल्यूट, वायु सेना में बनी पायलट…रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहनाया बैच

अब काशीपुर निवासी 39 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि शेष 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मालिक ने बताया कि पॉजिटिव महिला के सैंपल में कोरोना के नए रूप की जांच के लिए अब जीनोम सीक्वेंस टेस्ट किया जाएगा। सुशीला तिवारी अस्पताल से सैंपल जांच के लिए पुणे या दिल्ली भेजा जा सकता है। अब इस सैंपल की स्ट्रेन की जाएगी। जीनोम सीक्वेंस टेस्ट में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में अलग वार्ड में रखा जाएगा। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग कर महिला के परिवार एवं अन्य करीबियों के सैंपल लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Kumbh Mela 2021- इस बार केवल इतने दिनों का होगा कुंभ, फरवरी में होगी अधिसूचना जारी

आपको बता दें इंग्लैंड में इस समय कोविड 2.0 ने कोहराम मचा रखा है और इंग्लैंड में एक बार फिर से लॉकडाउन की परिस्थितियां बन रही हैं। कोविड 2.0 इंग्लैंड में तेजी से पैर पसार रहा है और यह पहले वाले संक्रमण से काफी अधिक शक्तिशाली है। अब तक उत्तराखंड में 89 हजार से अधिक संक्रमित केस मिल चुके हैं। प्रदेश में कोरोना का पहला केस 15 मार्च को सामने आया था और तब से लेकर कोरोना काल के 287 दिन बीत चुके हैं। बीते 7 दिनों में प्रदेश में 1 लाख से भी अधिक सैंपल जांच का रिकॉर्ड बना है। उत्तराखंड में 7 दिनों के अंदर-अंदर 1 लाख से भी अधिक लोगों की कोविड-19 जांच की गई। इन 1 लाख में से 3,365 लोग पॉजिटिव आए हैं और 3,828 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। जबकि 68 संक्रमितों की मृत्यु दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: खाई में कार गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here