Home उत्तराखंड उत्तराखंड: राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल पर ऐसा क्या बोल गए बीजेपी नेता कि...

उत्तराखंड: राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल पर ऐसा क्या बोल गए बीजेपी नेता कि मच गया बवाल

भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप लीडर अरविन्द केजरीवाल पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से की गई टिप्पणी से कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं में रोष है। भाजपा नेता की टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए कांग्रेस की ओर से उनके खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गई है।  कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून में पलटन बाजार स्थित कोतवाली पहुंचकर दुष्यंत गौतम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमा बढ़ाने कोर्ट जाएगी सरकार: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूड़ी से मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से प्रकरण की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। दुष्यंत गौतम ने भरे मंच से महिलाओं के सामने ये आरोप लगा दिया कि हिंदुओं की बात करने वाले गांधी परिवार ने किसी भी हिन्दू से शादी नहीं की। उन्होंने कहा कि नेहरू कभी खुद को हिन्दू नहीं कहते थे। इतना ही नहीं इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और प्रियंका ने हिन्दू से शादी नही की है और आज हम लोगों की संस्कृति ने उनको जगह-जगह जनेऊ पहन घूमने को मजबूर कर दिया है। ये हमारी जीत है।

उत्तराखंड: दुष्कर्मी भाई को फांसी की सजा, पांच वर्षीय सौतेली बहन से किया था दुष्कर्म

वहीं दुष्यंत गौतम ने इसके बाद भी कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान देने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने अपने भाषण में अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए दोनों को पाकिस्तान की पैरवी करने वाला नेता बता दिया। गौतम ने कहा कि ‘एक तरफ अफगानिस्तान में जहां महिलाओं की दुर्गति हो रही है। वहीं अफगानिस्तान जिसे पाकिस्तान स्पोर्ट करता है और वहीं पाकिस्तान जिसके पिल्ले हमारे दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल जी हैं और राहुल गांधी जी हैं। गौतम ने कहा कि यह दोनों नेता उत्तराखंड में सेना-सेना करते रहते हैं जबकि, बालाकोट एयरस्ट्राक का सबूत मांगनें वाले भी यही दोनों नेता थे। कहा कि आज भारत की लड़ाई पाकिस्तान व चीन से नहीं बल्कि देश के जयचंदों से है।। वहीं इस विवाद पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर पुलिस उन पर मुकदमा दर्ज नही करती है तो प्रदेश भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। आप नेता उमा सिसोदिया ने तो यहां कह दिया है कि भाजपा को आने वाले चुनाव में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, इसलिए वो इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

खुशखबरी: उत्तराखंड में सात अक्तूबर से सात शहरों में हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे यात्रा

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here