Home उत्तराखंड उत्तराखंड में शादी के दिन दूल्हा रेप के आरोप में गिरफ्तार, खुद...

उत्तराखंड में शादी के दिन दूल्हा रेप के आरोप में गिरफ्तार, खुद की भाभी ही है पीड़ित

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शादी के दिन ही एक दूल्हे पर भाभी ने दुराचार का आरोपत लगाया है जिसके बाद दुराचार के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। भाभी का आरोप है कि जब उसके पति की मौत हुई तो उसके बाद से उसका देवर लगातार उसके साथ दुराचार कर रहा था। पीड़िता ने सास-ससुर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी पांच साल पहले पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर में हुई थी। पीड़िता के अनुसार बीमारी के चलते उसके पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के ढाई महीने बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया। दो बच्चों के साथ महिला अपने ससुराल में ही रह रही थी।

यह भी पढ़िये: रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ में तैनात सब इंस्पेक्टर रोबिन बिष्ट की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

इसी बीच वर्ष 2019 में दशहरे के दौरान उसका देवर रात को उसके कमरे में घुस आया और उससे दुराचार करने लगा। अगले दिन यह बात जब पीड़ित ने अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने देवर की शादी उससे कराने की बात कहकर चुप करा दिया था। इसके बाद उसका देवर शादी का झांसा देकर रोज शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन बीती 20 मई को घरवालों ने उसे दस महीने के बेटे समेत घर से बाहर निकाल दिया था।  मंगलवार को महिला की तहरीर पर सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को ही उसकी शादी होनी थी। हालांकि मामले का पता चलते ही उसकी शादी रद हो गई।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: बेटे के शव को लेकर घाट-घाट भटकता रहा पिता… फिर भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here