Home उत्तराखंड उत्तराखंड में देर रात बारात से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त… 14 लोगों...

उत्तराखंड में देर रात बारात से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त… 14 लोगों की मौत की आशंका

देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह बड़े हादसे की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चम्पावत जिले के सूखीढंग डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास कल देर रात वाहन गहरी खाई में गिर गया है। अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार वाहन टनकपुर से बारात लेकर आ रहा था। इसमें करीब 16 लोगों के सवार थे। चालक को छोड़ सभी के मरने की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं।

आग लगाने निकल पड़ा सिरफिरा, पुलिस हिरासत में बोला, जला दूंगा देहरादून… जानिये वजह

घटनास्थल मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर है। घटना में घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं।

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here