Home उत्तराखंड उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कोई भी बने पर होगा कोई पौड़ी जिले से ही,...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कोई भी बने पर होगा कोई पौड़ी जिले से ही, ये हैं प्रमुख दावेदार

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब आज 10 मार्च को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें शीर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों में से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे। विधानमंडल दल की बैठक में नया नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नहीं रच पाए त्रिवेंद्र सिंह रावत इतिहास, प्रेस कांफ्रेंस में कही ये बात

इस वक्त मुख्यमंत्री की दौड़ में कई लोग शामिल हैं। लेकिन इन सभी में एक खास बात समान है और वह ये कि यह सभी पौड़ी जिले के ही मूल निवासी हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मूल रूप से गढ़वाल के ही निवासी हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में बने मुख्यमंत्री में से चार मुख्यमंत्री मूलत: पौड़ी गढ़वाल के ही निवासी रहे हैं। मुख्यमंत्री के जिन संभावित दावेदारों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वे सभी पौड़ी के ही मूल निवासी हैं। इस सूची में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के लिए सबसे ऊपर नाम चल रहा है पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत का। धन सिंह रावत वर्तमान में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर आसीन हैं। और इसके साथ ही जो दूसरा नाम सबसे तेजी से उभर कर सामने आ रहा है वह है राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का और इस बात को इसलिए भी बल मिल रहा है क्यूंकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह दिल्ली में उनसे मिलने विशेष रूप से उनके घर गए थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: आज इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह? शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here