Home उत्तराखंड उत्तराखंड: आज इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह? शाम 4 बजे...

उत्तराखंड: आज इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह? शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दोपहर देहरादून स्थित सीएम आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके करीबी विधायक मुन्ना सिंह चौहान और देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से तो बात नहीं की, लेकिन हाथ हिलाकर उनका अभिवादन जरूर किया। हालांकि जिस तरह की खबरें आ रही हैं उनसे यह जानकारी मिल रही है कि उन्हें केंद्र या फिर संगठन में कोई बड़ा पद दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सीएम त्रिवेन्द्र आज राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: अपने 1 साल के बच्चे को गाड़ी में छोड़ महिला ने नहर में लगाई छलांग, मौके पर मचा हड़कंप

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीएम त्रिवेंद्र शाम 4 बजे राजभवन जाएंगे। इस बात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उधर देहरादून में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है। इसे लेकर भी कई बातें कहीं जा रही हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी सीएम के प्रति असंतोष संबंधी खबरों को खारिज किया। उनका कहना है कि नीतिगत मामले में पार्टी का संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है। संसदीय बोर्ड के निर्णय की जानकारी हमें नहीं है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हलचल: विधायकों की नाराजगी और मंडल बंटवारा बना मुसीबत, आज हो सकता अहम फैंसला

अगले CM के लिए अनिल बलूनी, धन सिंह रावत और अजय भट्ट का नाम आगे है। सन 2000 में राज्य के गठन के बाद से कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी के अलावा कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। सूत्रों की माने तो पार्टी विधायकों ने उत्तराखंड पहुंच पर्यवेक्षकों से दो दिन पहले यह आशंका जताई थी कि अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री रहे तो अगला चुनाव पार्टी हार सकती है। पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम और रमन सिंह ने देहरादून जाकर पार्टी विधायकों से बात की थी।

यह भी पढ़ें: तो खतरे में है CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी? केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली हुए रवाना


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here