Home उत्तराखंड केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन, उत्तराखंड के जवान के साथ 3...

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन, उत्तराखंड के जवान के साथ 3 अन्य भी शहीद

हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। इस बीच कुपवाड़ा जिले के पास नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को हिमस्खलन हो गया था। इसकी चपेट में आने से सेना के दो पोर्टर और दो जवान शहीद हो गए। भारी बर्फबारी की वजह से 100 से अधिक पेड़ भी गिरे हैं, जिससे एक नागरिक की भी मौत हो गयी है। खबर के अनुसार पोटरों की मृत्यु उस समय हुइ जब कुपवाड़ा में नियंत्रण के पास बना सेना का कैंप हिमस्खलन की चपेट में आ गया था और वहां तैनात 2 पोटर बर्फ में दब गए। ये दोनों पोटर स्थानीय बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा हंदवाड़ा में 2 जवान भी उस समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए जब वे अपनी ड्यूटी दे रहे थे। उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया परंतु जब तक उन्हें बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिसके कारण दोनों जवानों की मौत हो चुकी थी| जवानों की पहचान गनर अखिलेश कुमार पटेल और राइफलमैन भीम बहादुर पुन के तौर पर हुई है. इसके अलावा श्रीनगर हबाक इलाके में एक व्यक्ति की सुबह उस समय मौत हो गइ जब चिनार का पेड़ उस पर आ गिरा।

शहीद जवान राइफलमैन भीम बहादुर पुन पुत्र विजय पुन उत्तराखंड में राजधानी देहरादून के विजयपुर गोपीवाला अनारवाला गांव के निवासी थे। वर्तमान में वे सुबाथू (हिमाचल प्रदेश) में रहते थे। 27 वर्षीय भीम पुन(राहुल पुन) अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। उनके निधन पर देहरादून में भी शोक की लहर है।  जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात को बर्फबारी के कारण कम दृश्यता के चलते हुई।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here