Home उत्तराखंड देहरादून से बड़ी खबर: पूर्व फौजी ने पत्नी और खुद को भी...

देहरादून से बड़ी खबर: पूर्व फौजी ने पत्नी और खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत

देहरादून जनपद के रानीपोखरी से एक सनसनीखेज ख़बर आ रही है। यहां एक पूर्व सैनिक ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद भी खुद को भी गोली मारकर जान दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी के भोगपुर मार्ग, रखवाल गांव में एक आवासीय परिसर में यह घटना हुई है। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: यहाँ खुशियां बदली मातम में…निमंत्रण देने गए पिता की शादी से 4 दिन पहले मौत

यहां पूर्व सैनिक ब्रजी कृषाली 58 साल ने अपनी पत्नी कुसुम कृषाली 55 साल की पहले गोली मार हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पर भी फायर झोंक दिया। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पूर्व फौजी की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूर्व फौजी ने यह सब किस वजह से किया है, इसका पता लगाया जा रहा है।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here