Home उत्तराखंड उत्तराखंड: कोरोना से मौतों के मामले में टॉप-10 राज्यों में शामिल, हिमालयी...

उत्तराखंड: कोरोना से मौतों के मामले में टॉप-10 राज्यों में शामिल, हिमालयी राज्यों में नंबर 1

देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अन्य कई राज्यों की तुलना में अधिक जानलेवा साबित हो रहा है। हाल यह है कि कोरोना के कारण प्रदेश में मृत्यु दर अन्य हिमालयी राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। और अगर बात पूरे देश की करैं तो उत्तराखंड मृत्यु दर के मामले में नौवें नंबर पर है। पिछले कुछ समय से प्रदेश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर राज्य सरकार की ओर से गठित की गई विशेषज्ञ समिति तक कह रही है कि नए संक्रमण के कारण 50 से कम उम्र के लोगों में मृत्यु दर अधिक है।

उत्तराखंड मूल के अभिनेता राहुल वोहरा का कोराना से निधन, अंतिम पोस्ट में कहा था सब्र हार चुका हूं

उत्तराखंड में प्रति एक लाख पर 37 मौतें कोविड से हुई हैं। वह 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 9वें नंबर पर है। यूपी, बिहार जैसे बड़े राज्यों से उत्तराखंड कोविड मौत के मामले में काफी आगे हैं। यूपी में एक लाख पर 8 मौत के साथ 27वें स्थान पर है, जबकि बिहार प्रति लाख पर तीन मौत के साथ 33वें स्थान पर है। मध्य प्रदेश 24वें, राजस्थान 28वें स्थान पर हैं। प्रति लाख की आबादी पर 116 की कोविड से मौत के साथ दिल्ली पहले, गोवा 112 दूसरे, पुडुचेरी 80 मौत तीसरे, महाराष्ट्र 67 चौथे, चंडीगढ़ 52 पांचवें, लद्दाख 51 छठे, छत्तीसगढ़ 41 सातवें और पंजाब 80 मौत के साथ आठवें स्थान पर है। इसके बाद उत्तराखंड प्रति लाख पर 37 मौत के साथ नवें और कर्नाटक दसवें स्थान पर है।

यह ही पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत…

यह है स्थिति

राज्य                 मृत्यु प्रति लाख 

उत्तराखंड               37

हिमाचल                 28

सिक्किम                 28

मनीपुर                   18

त्रिपुरा                     11

मेघालय                   08

नागालैंड                  07

अरुणांचल               04

मिजोरम                 02

यह ही पढ़ें: उत्तराखंड: 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू, पहाड़ी जिलों में जाने के लिए नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here