Home उत्तराखंड उत्तराखंड चुनाव: एग्जिट पोल से भाजपा और कांग्रेस दोनों दल खुश… जानिये...

उत्तराखंड चुनाव: एग्जिट पोल से भाजपा और कांग्रेस दोनों दल खुश… जानिये क्या है इनका नतीजा

विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कल देर शाम आए एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी है। हालांकि, किस दल के चेहरे की खुशी फीकी पड़ेगी और किसके चेहरे पर बरकरार रहेगी, यह 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल तो दोनों ही दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। तीसरा विकल्प देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी कह रही है कि अंतत: नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

उत्तराखंड से बड़ी खबर: मेहंदी सूखने से पहले ही नवविवाहिता की हत्या, पति पुलिस हिरासत में

अलग-अलग चैनलों व एजेंसियों ने उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस, दोनों को ही बहुमत मिलने का अनुमान अपने-अपने एक्जिट पोल में दिखाया है, जिसने परिणाम को लेकर स्थिति को और अधिक उलझा दिया है। यद्यपि, अब तक बढ़-चढ़कर दावे करते आ रहे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज सुविधानुसार एक्जिट पोल को अपने पक्ष में परिभाषित कर रहे हैं, मगर सच्चाई यह है कि अंदरखाने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति की आहट महसूस कर अन्य को अपने खेमे में लाने की जुगत में भी जुट गए हैं। एक्जिट पोल के अलग-अलग परिणाम के अनुमान ने राजनीतिक दलों को उलझाया तो है ही, अपनी रणनीति को लेकर पुनर्विचार पर भी मजबूर कर दिया है।

उत्तराखंड में वन दरोगा भर्ती परीक्षा में मिली गड़बड़ी… 332 सवाल हटाए… अब उम्मीदवारों को बोनस अंक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सभी एक्जिट पोल यही दिखा रहे हैं कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। एक्जिट पोल में भाजपा को 45 से 47 सीटें तक मिलती दिखाई जा रही हैं। मुझे लगता है कि जब अंतिम परिणाम आएगा, भाजपा को इससे भी अधिक सीटें मिलेंगी। प्रदेश की जनता ने हम पर विश्वास जताया है और हम सरकार बनाएंगे। उत्तराखंड  कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि उत्तराखंड में एक्जिट पोल अलग-अलग तरीके से राजनीतिक दलों को आगे या पीछे दर्शा रहे हैं। पोल आफ पोल को देखा जाए तो यह कांग्रेस के पक्ष में है। चुनाव के नतीजे इनसे भी अलग कांग्रेस के पक्ष में भारी बहुमत के रूप में आने जा रहे हैं। कांग्रेस को जनता से इसी तरह का फीडबैक मिला है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here