Home उत्तराखंड गढ़वाल ब्रेकिंग: सुबह सुबह बारिश ने मचाई तबाही, मच गई चीख-पुकार… एक...

गढ़वाल ब्रेकिंग: सुबह सुबह बारिश ने मचाई तबाही, मच गई चीख-पुकार… एक महिला की मौत

चमोली गढ़वाल में मंगलवार तड़के बादल फटने की घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची घायल है। चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव के तिमदो थोक में बादल फटने से घर में मलबा और पानी घुसने से एक महिला की मौत हो गयी और एक बच्ची घायल है। चमोली जिले में देर रात से हो रही भारी बारिश मंगलवार को सुबह 08 बजे थमी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: पुलिस ने युवक के माथे में बाइक की चाबी घुसेड़ दी, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

पडेर गांव में तड़के 03 बजे बादल फटने से रघुवीर सिंह का मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस दौरान घर में 04 सदस्य सो रहे थे, जिसमें से देवेश्वरी देवी मलबे में दब गई और 12 वर्षीय प्रीता घायल हो गयी। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और मृतका के शव को मलबे से  निकाला। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि गांव में इसके अलावा मवेशियों को और अन्य नुकसान भी हुआ है, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गयी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 19 साल की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 8 महीने पहले की थी लव मैरिज


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here