Home अल्मोड़ा उत्तराखंड: बीजेपी विधायक पर दुष्कर्म की तहरीर, कई बार शारीरिक संबंध बनाने...

उत्तराखंड: बीजेपी विधायक पर दुष्कर्म की तहरीर, कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

उत्तराखंड में बीजेपी विधायक विवादों में घिर गए हैं उन पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। एक ओर बीजेपी विधायक की पत्नी ने एक महिला पर ब्लैकमेल करने और पैंसे मांगे के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तो वहीं आरोपी महिला ने विधायक महेश नेगी पर ही यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि इससे पहले इस मामले में विधायक की पत्नी ने महिला के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है और कहा है कि यह महिला उन्हें और उनके पति को ब्लैकमेल कर रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: स्कूल में चल रहा था ध्वजारोहण कार्यक्रम, अचानक तेंदुए ने किया हमला..मचा हडकंप

विधायक महेश नेगी की पत्नी ने कहा है कि 9 अगस्त को महिला ने उनके लड़के के मोबाइल पर फोन कर उनसे बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान महिला ने उन्हें बताया कि विधायक के साथ उसके संबंध हैं। इसके बाद इस महिला ने कथित तौर से विधायक की पत्नी से कहा कि इस मामले को निपटाने के लिए वो उसे 5 करोड़ रुपए दें वरना वो विधायक को बदनाम कर देगी और उनके राजनीतिक करियर को भी चौपट कर देगी। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिसिया जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने आरोप महिला को थाने में बुलाकर पूछताछ की। आरोपी महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने के साथ ही एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। तहरीर में कहा कि उसका मायका द्वाराहाट में है। वहां मां के बीमार होने पर मदद के बहाने विधायक ने उससे संबंध बनाए। इसके बाद उसकी शादी से पहले और बाद में विधायक ने दिल्ली, हिमाचल, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नेपाल में उससे शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: लापता हवलदार राजेन्द्र सिंह का शव कश्मीर के गुलमर्ग में मिला

आरोपी महिला अपनी बेटी को विधायक से जन्मी बता रही है। कुछ समय पहले महिला की डिलीवरी यूपी के शामली के अस्पताल में हुई थी। महिला ने भाजपा विधायक के DNA टेस्ट कराने की बात भी कही है। विधायक की पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि इस महिला का अक्सर उनके घर आना-जाना रहता था। लेकिन महिला का आचरण ठीक नहीं होने की वजह से उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया था। पुलिस जुटी जांच में: यह मामला काफी हाईप्रोफाइल है लिहाजा पुलिस इस मामले में हर कदम बेहद ही फूंक-फूंक कर रख रही है। पुलिस ने मामले में विधायक की पत्नी और आरोपी महिला के बयान दर्ज किए हैं। बयान में भी दोनों की मुलाकात की बात सामने आई है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष दिलबर नेगी ने बताया कि मामले में पुलिस अन्य तथ्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस: उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत को जाबांजी के लिए शौर्य चक्र


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here