Home अल्मोड़ा उत्तराखण्ड: फौजी जवान की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, पहाड़ में दौड़ी...

उत्तराखण्ड: फौजी जवान की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

पंजाब से देवभूमि उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आ रही है जहां तैनात भारतीय सेना के जवान का ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के सल्ला रौतेला गाँव के निवासी विशन ताराराम पुत्र गोपाल राम की ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि विशन पंजाब आर्टलरी रेजिमेंट के जवान थे। उनका परिवार मुंबई में रह रहा था। जवान के परिवार को इस बारे में सूचना दे दी गई है। जवान की पत्नी व बच्चों की देर रात तक अपने गांव पहुंचने की संभावना है। खबर है कि जवान के पार्थिव शरीर को वाहन से लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर कल तक उसके गांव पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड से बुरी खबर: एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में हड़कंप


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here