Home उत्तराखंड उत्तराखंड: चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी ने जेवरात पर भी...

उत्तराखंड: चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी ने जेवरात पर भी किये हाथ साफ

घटना टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लॉक की बतायी जा रही है। जहाँ एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति खिलाफ दुष्कर्म करने और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है की आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ में गुलदार का आंतक: घास काट रही महिला को घसीटकर ले गया तेंदुआ, मिला सिर खाया शव

महिला द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार, टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लॉक में 24 अक्तूबर को शादी समारोह के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी महिला को खींचकर खेत में ले गया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और जेवरात भी लुटे। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: मायके में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर तोड़ी नाक की हड्डी

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश काला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here