Home अल्मोड़ा देवभूमि के नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज, किया...

देवभूमि के नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज, किया जिले का नाम रोशन

सीमांत जिले के नौ पर्वतारोहियों ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियान की मुहिम को आगे बढ़ाया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान करने पर इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की संस्तुति पर इनके नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज किया गया है।

इन नौ पर्वतारोहियों साल 2017 में कुमाऊं की पिंडर घाटी के बलजुरी पर्वत जो 17 हजार फिट की ऊंचाई पर हैं, हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम किया। जिसमे इन्होने 71 बैग कूड़ा एकत्र कर बागेश्वर नगर पालिका को सौंपा। हिमालय में स्वच्छता अभियान के बाद इन्होने ध्वज फहरा कर रिकार्ड बनाया।

हिमालय में स्वच्छता अभियान के तहत इस संस्था का चयन हुआ, जिसका नाम इंट्रेसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स है । वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू, विश्वदेव पांडेय के नेतृत्व में संस्था इंट्रेसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स के सदस्य उच्चा हिमालयी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को रवाना हुए थे।

इस दल में पर्वतारोही मनीष कसनियाल के साथ चंचल प्रसाद, राहुल भट्ट, काशी खत्री, नंदा, भुवन चौबे, दीपिका टोलिया ने बलजुरी पर्वत पर भारत, पर्वतारोहण संस्थान, ओएनजीसी, आइस और रेड क्रॉस का ध्वज फहरा कर रिकार्ड बनाया। भारतीय रेड क्रास समिति के राज्य प्रतिनिधि कुंदन सिंह टोलिया ने नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज होने को सीमांत क्षेत्र की उपलब्धि बताया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here