Home उत्तराखंड बड़ी खबर: देवभूमि में दो नए मामले सामने आए, अब कुल मरीजों...

बड़ी खबर: देवभूमि में दो नए मामले सामने आए, अब कुल मरीजों की संख्या हुई 46, जानिये सबकुछ…

कोरोना संक्रमण देवभूमि उत्तराखंड में अब हर दिन बढ़ता जा रहा है, पिछले कुछ समय से हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अगर कोई जगह है तो वो है राजधानी देहरादून। अब आज एक बार फिर देहरादून में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले सामने आ गए हैं। जिसके बाद अब प्रशासन ने देहरादून की आजाद कॉलोनी को सील कर दिया है।

यह भी पढ़िए: योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए

इसके साथ ही कोरोना संक्रमित इन दो व्यक्तियों के संपर्क में आए 21 लोगों को भी क्वारंटीन करने की तैयारी की जा रही है। ये दोनों मामले भी जमात से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं और दोनों जमाती पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी में ठहरे हुए थे। इस पूरे मामले की पुष्टि जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने की है। अब राजधानी देहरादून में कोरोना के चलते चार इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। ये दो नए मामले मिलने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 46 हो गए हैं।

यह भी पढ़िए: VIDEO: देहरादून में सड़क पर पड़े हुए नोट, कोई उठाने को तैयार नहीं, विडियो हो रहा जमकर वायरल

इस बीच एक राहत भरी खबर यह है कि दो कोरोना संक्रमित ठीक भी हो गए हैं। जिनमें एक व्यक्ति कानपुर और एक देहरादून का बताया जा रहा है। आज दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। इसकी पुष्टी डिप्टी एमएस और स्टेट कॉर्डिनेटर कोरोना डॉक्टर एनएस खत्री ने की है। अब राज्य में सही हो चुके मरीजों की संख्या 13 हो चुकी है।

कोरोना संक्रमित जिलों की स्थिति:

जिला                संक्रमित
देहरादून               24
नैनीताल              09
हरिद्वार              07
ऊधमिसंह नगर      04
पौड़ी                  01
अल्मोड़ा              01


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here