Home उत्तराखंड योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर...

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए

मूल रूप से उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के रहने वाले और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।  फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। आपको बता दें योगी आदित्यनाथ के पिता को किडनी और लिवर की समस्या है। बीते महीने उनकी जब  तबीयत खराब हो गयी थी तो उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है।

यह भी पढ़िए: शानदार: तो कोटा से उत्तराखंड के छात्रों को भी वापस ला रहे योगी आदित्यनाथ, निभाया बड़े भाई का फर्ज

आपको बता दें रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं थी और कहा जा रहा था कि उनकी मौत हो गयी है लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक देर रात तक आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार 89 वर्षीय  आनंद सिंह बिष्ट को पहले देहरादून के हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। श्री बिष्ट 9 फरवरी को  भर्ती हुए थे। मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी।

यह भी पढ़िए: देहरादून में ट्रक से 2 करोड़ की स्मैक जब्त, पकड़े गए तस्कर अशफाक और शेरुद्दीन

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहते हैं। वह उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं। योगी आदित्यनाथ अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे। बाद में योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली। आपको बता दें कई मौकों पर योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आते रहते हैं और यहाँ से जुडी अपनी यादों को जनता के सामने रखते हैं।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here