Home उत्तराखंड सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, देहरादून रीजन में 80.26% छात्र पास, इस...

सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, देहरादून रीजन में 80.26% छात्र पास, इस तरह करैं चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सीबीएसई रिजल्ट 2023 का इंतजार समाप्त हो गया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 12 मई को सुबह 11 बजे कर दी गई है। इसके बाद बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है।

इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है। वहीं देहरादून रीजन में  80.26% छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले 10 मई को नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में इस साल त्रिवेंद्रम रीजन सबसे आगे रहा। इस रीजन के 99.91 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, इसके बाद 98.64 फीसदी के साथ बेंगलूरू रीजन दूसरे स्थान पर रहा और 97.40 फीसदी के साथ चेन्नई रीजन तीसरे स्थान पर रहा। रीजन के अनुसार सफलता का प्रतिशत निम्नलिखित हैं:-

त्रिवेंद्रम – 99.91 फीसदी

बेंगलूरू- 98.64 फीसदी

चेन्नई – 97.40 फीसदी

दिल्ली वेस्ट – 93.24 फीसदी

चंडीगढ़ – 91.84 फीसदी

दिल्ली ईस्ट – 91.5 फीसदी

अजमेर – 89.27 फीसदी

पुणे – 87.28 फीसदी

पंचकूला – 86.93 फीसदी

पटना  – 85.47 फीसदी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here